भीलवाड़ा हलचल । राज्य सरकार द्वारा पटाखों पर रोक के विरोध में आज भीलवाड़ा फायर वर्क्स ऐसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें पटाखों पर लगे प्रतिबन्ध को हटाने की मांग की गयी। ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि दिपावली के पर्व को देखते हुए पटाखा व्यापारियों ने एक माह पूर्व ही स्टॉक मंगवाकर रख दिया था। अब सरकार पटाखों पर प्रतिबन्ध लगा दिया जिसके कारण व्यापारियों का सारा व्यापार चौपट हो गया। ऐसे में हम सरकार से मांग करते है कि इसमें कुछ छुट दी जाये। जिससे की हम हमारा घाटे को पूरा कर सकें।